फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girls academy beats boys by 16 runs

लड़कियों ने लड़कों को 16 रन से हराया

Sat, 12 Apr 2014 01:45 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
Girls academy beats boys by 16 runs

फरीदाबाद के पल्ला स्थित तरुण निकेतन स्कूल में शुक्रवार को वर्षा क्रिकेट

विज्ञापन
अकादमी की लड़कियों की क्रिकेट टीम और दिल्ली सरिता विहार क्रिकेट अकादमी के लड़कों की अंडर-14 टीम के बीच मुकाबला खेला गया।

लड़कियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनका ये फैसला सही भी रहा। पहले खेलते हुए लड़कियों की टीम ने 25 ओवर में 124 रन बनाए।

टीम की ओर से सुमन ने 27 और भावना ने 25 रन की पारी खेली। लड़कों की टीम से ऋतिक और ऋषभ ने 3-3 विकेट लिए।

108 रन पर ढेर हुई ब्वॉयज टीम

Girls academy beats boys by 16 runs

124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरिता विहार क्रिकेट अकादमी ब्वॉयज की टीम कुछ खास कमाल न कर सकी और लड़‌कियों की टीम से 16 रन से हार गई।

124 रन का छोटा टारगेट चेज करने उतरी ब्वॉयज की पूरी टीम 24 ओवर में मात्र 108 रन बनाकर ढेर हो गई। ब्वॉयज टीम की ओर से प्रियांशु ने अच्छा खेलते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा 22 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

बाकी सभी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। लड़कियों की टीम से बॉलर सारिज ने 4 और वर्षा ने 3 विकेट झटक कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed