{"_id":"8c3afaf9eb07647299ee72eb6580aa10","slug":"girlfriends-mobile-shorn-and-then-began-to-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड का मोबाइल छीना और फिर करने लगा मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड का मोबाइल छीना और फिर करने लगा मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 31 May 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
मैनेजमेंट कर रही एक छात्रा ने अपने दोस्त पर मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक छात्र-छात्रा कॉलेज में एमबीए कर रहे हैं।
विज्ञापन
किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। बृहस्पतिवार को छात्रा किसी काम से जगत फार्म जा रही थी तो रास्ते में उसका दोस्त मिल गया। उसने गुस्से में बात की और छात्रा का मोबाइल छीनकर ले गया।
विज्ञापन
छात्रा ने धैर्य से काम लिया और सोचा कि उसका गुस्सा शांत हो जाएगा तो फोन लौटा देगा। यह सोचकर वह बीटा-दो स्थित छात्र के रूम पर फोन लेने पहुंच गई लेकिन उसने फोन वापस करना तो दूर उससे गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़िता ने कासना कोतवाली में घटना की शिकायत कर दी है। पुलिस ने आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन