{"_id":"5c549591bdec225eb27aa145","slug":"girlfriend-wrote-in-her-suicide-note-my-last-rites-near-my-lover-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने अपने सुसाइट नोट में लिखा, प्रेमी के पास करना मेरे शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने अपने सुसाइट नोट में लिखा, प्रेमी के पास करना मेरे शव का अंतिम संस्कार
Sat, 02 Feb 2019 12:23 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर कस्बे में प्रेमी की मौत के बाद खुदकुशी करने वाली लिव-इन पार्टनर निशा ने सुसाइड नोट में ऐसी अंतिम इच्छा लिखी है, जिसे पढ़कर पुलिस ने आलाधिकारियों से विचार विमर्श शुरू कर दिया है। निशा ने प्रेमी अमित के अंतिम संस्कार वाले स्थान पर ही अपने शव का संस्कार करने की इच्छा जताई है। वहीं, पुलिस दूसरे दिन भी निशा के परिजन का सही पता नहीं लगा पाई और न ही उसके परिजन यहां पहुंचे हैं। इसके चलते निशा के शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
विज्ञापन
सुनपेड़ा, ककोड़ (बुलंदशहर) निवासी अमित और फर्रुखाबाद निवासी निशा लगभग तीन माह से सूरजपुर कस्बा स्थित भाटी कालोनी में किराये पर कमरा लेकर लिव इन में रहते थे। रविवार को अमित ने वीडियो बनाकर जहर पी लिया था और मंगलवार को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। बृहस्पतिवार को उसकी लिव इन पार्टनर निशा का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला था। पुलिस ने उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें लिखा था कि अमित के बिना वह नहीं रह सकती, इसलिए जान दे रही है।
विज्ञापन
वहीं, उसने अपने शव को अमित के शव के अंतिम संस्कार वाले स्थान पर संस्कार करने की अंतिम इच्छा लिखी थी। अमित का अंतिम संस्कार उसके गांव सुनपेड़ा में किया गया था। पुलिस ने उसके परिजन के न पहुंचने के कारण उसका शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। दूसरे दिन भी पुलिस को निशा के परिजन का सही पता नहीं मिला है। परिजन के न आने पर 72 घंटे बाद पुलिस उसके शव का अंतिम संस्कार करेगी।
विज्ञापन
अभी तक युवती के परिजन का पता नहीं चला है। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। अगर परिजन नहीं आते तो नियामुनासर 72 घंटे बाद उसके शव का अंतिम संस्कार आलाधिकारियों के निर्देश पर किया जाएगा।
- मुनीष चौहान, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी