{"_id":"82331113e8ba7f20517714778f2a4074","slug":"girlfriend-got-life-imprisonment-in-boyfriend-murder-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाली प्रेमिका को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को मौत के घाट उतारने वाली प्रेमिका को उम्रकैद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उत्तम नगर में हत्या के मामले में अदालत ने प्रेमिका व उसके भाई को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपियों को परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार परहत्या व साक्ष्य मिटाने का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
दोषी महिला तीन बच्चों की मां है। द्वारका जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौतम मनन ने उत्तम नगर निवासी गीता व उसके भाई राकेश को इंद्रजीत की हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा के साथ 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोनों ने इंद्रजीत की अपने घर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। सुनवाई में आरोपियों ने हत्या का मकसद साबित न होने का तर्क दिया था।
विज्ञापन
अदालत ने इसको खारिज करते हुए कहा कि कभी कभी हत्या का सटीक मकसद साबित करना संभव नहीं होता लेकिन मकसद साबित न होने के आधार पर आरोपियों को नहीं छोड़ा जा सकता। अभियोजन के मुताबिक गीता व राकेश ने अपने घर पर 6 जनवरी 2013 को इंद्रजीत की हत्या कर शव को बोरे में रखकर द्वारका में फेंक दिया था।
विज्ञापन