फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girlfriend beat up boyfriend for not paying expenses in Salarpur Noida

शादीशुदा प्रेमी खर्चा न देने पर चिमटे से पिटा: घर के पास दिलाया था कमरा, रुपये न मिले तो महिला ने निकाली खीज

Sat, 29 Oct 2022 12:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 29 Oct 2022 12:18 PM IST
सार

पति के साथ मारपीट के बीच उसकी पत्नी भी आ गई। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आसपास के लोगों दुकानदार की पत्नी व प्रेमिका दोनों को समझा बुझाकर कर शांत कराया।

विज्ञापन
Girlfriend beat up boyfriend for not paying expenses in Salarpur Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली से नोएडा सटे से आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सलारपुर कॉलोनी निवासी दुकानदार को उसकी प्रेमिका ने खर्चा न देने के विवाद में चिमटे से पीट दिया। शोरगुल सुनकर उसकी पत्नी भी आ गई। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। आसपास के लोगों दुकानदार की पत्नी व प्रेमिका दोनों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। बाद में दोनों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

सलारपुर कॉलोनी में बर्तन की दुकान करने वाला एक शादीशुदा व्यक्ति का महिला से प्रेम प्रसंग था। उसने उसे पास में रहने के लिए किराए पर मकान दिलवा दिया व उसका खर्चा भी उठाने लगा। त्योहार के चलते दुकानदारी में व्यस्त होने की वजह से वह महिला को खर्चा और मकान का किराया नहीं दे पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला गुरुवार को उसकी दुकान पर पहुंची महिला ने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान दुकानदार की पत्नी भी आ गई। जिसके बाद बात और बिगड़ गई। बाद में महिला अपने पति को लेकर थाने पहुंच गई। करीब एक घंटे बाद दोनों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन

दुष्कर्म में मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
दूसरा मामला भी नोएडा से है। यहां किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में तीन साल से फरार चल रहे वांछित को फेज दो कोतवाली पुलिस ने केरल के कन्नैर जिले के कव्वापुरम के पास से दबोच लिया। आरोपी 2019 से फरार था। उसकी पहचान बंगाल के हावड़ा निवासी बच्चू मंडल के रूप में हुई है। 16 जून 2019 को फेज दो कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके पड़ोस में किराये पर रहने वाला बच्चू मंडल नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जांच अधिकारी का कहना है आरोपी किशोरी को दोबारा से साथ ले गया था। घटना के समय किशोरी की आयु 16 साल के करीब थी। न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed