एक हफ्ते तक बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा फिर किया रेप, ऐसे बचकर निकली पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय लड़की के साथ युवक ने जमकर बदसलूकी की। पहले लड़की को बंधक बनाया, बेरहमी से पीटा फिर रेप किया। वारदात को अंजाम देकर आरोप फरार भी हो गया।
बता दें कि 19 साल की लड़की को एक हफ्ते पहले किडनैप किया और उसे बंधक बनाकर रखा। जिसके बाद उसने मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। परिजनों की मानें तो लड़की के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं।
सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाली 11वीं की छात्रा दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। तभी कुलदीप नामक युवक ने उसको पिस्टल की नोक पर अगवा किया।
ऐसे भाग निकली थी पीड़िता
लड़की ने बताया कि कुलदीप उसको एक मकान में ले कर गया जहां एक हफ्ते तक उसको बंधक बना कर रखा था। उसको बिजली के तार, बेल्ट और डंडों से भी पीटा था। जब भी वो चिल्लाती तो तेज आवाज में गाना बजा देता था।
मंगलवार को भी लड़की के साथ जबरदस्ती की थी। आरोपी लड़की का हाथ-पैर बांधना भूल गया और सो गया तो पीड़िता एक खिड़की से भाग निकली। रास्ते में लोगों से पता पूछते हुए घर पहुंच गई।
लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर पहुंची तो उसकी हालत बेहद खराब थी। वह ना तो खड़ी हो पा रही थी ना ही कुछ बोल पा रही थी। वह काफी डरी हुई थी।
कुछ देर बाद ही बेहोश भी हो गई। लड़की की मां ने उसके पिता को फोन किया। फिलहाल पुलिस लगातार लड़की की काउंसलिंग करा रही है।