{"_id":"282c6f1a9903467a3755fe0fc6e060b1","slug":"girl-trying-to-abducted-in-greater-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की कोशिश राजस्थान में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की कोशिश राजस्थान में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 22 Jan 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (ब्यूरो)। दादरी में तीन दिन पहले युवती का ऑटो चालक ने अपहरण का प्रयास किया। वह उससे बचकर किसी तरह गाजियाबाद की बस में बैठ गई। चालक को पीछा करता देख स्टेशन पहुंची और राजस्थान जाने वाली ट्रेन में बैठ गई।
विज्ञापन
राजस्थान पहुंचकर युवती ने एक धर्मशाला में शरण ली। मंदिर पुजारी ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी। सूरजपुर क्षेत्र के थापखेड़ा निवासी युवती बाजार गई थी।
परिजनों के अनुसार कुछ दिनों से युवती मानसिक तौर पर परेशान चल रही है। बाजार से शाम को ऑटो में बैठकर घर आ रही थी। उसी दौरान ऑटो चालक ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
युवती कूदने लगी तो चालक ने जबरदस्ती ऑटो में खींच लिया। वह चालक से बचकर गाजियाबाद जाने वाली बस में बैठ गई। इसके बावजूद आरोपी ने गाजियाबाद तक उसका पीछा किया।
विज्ञापन
चालक से डरकर युवती रेलवे स्टेशन जाकर राजस्थान जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। उसके पास अधिक पैसा नहीं थे इसलिए राजस्थान में उसने एक धर्मशाला में शरण ली। धर्मशाला में स्थित मंदिर के पुजारी से उसने पूरी घटना बताई।
युवती गुमशुदा हो गई थी। उसे राजस्थान की एक धर्मशाला से बरामद किया गया है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया है। - दिनेश यादव, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी