छात्रा बोली- मैं जा रहा हूं, अब कभी नहीं लौटूंगा ....और सहेली के साथ फुर्र हो गई लड़की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली छात्रा ने जब लड़के के अंदाज में घर फोन किया तो परिजनों के होश उड़ गए। छात्रा ने कहा कि मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। अब कभी वापस नहीं आऊंगा।
बाद में छात्रा के अपनी सहेली के साथ समलैगिंक रिश्ते सामने आने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रोते-बिलखते सिहानी गेट थाने पहुंचे परिजनों ने सिहानी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले इंटर कॉलेज कर्मचारी की बेटी स्नातक के बाद एसएससी की कोचिंग कर रही है। परिजनों के मुताबिक सिकंद्राबाद निवासी एक युवती फरवरी 2018 में उनके यहां किराए पर रहने आई।
खुद को नोएडा में नर्सिंग की छात्रा बताती थी। कर्मचारी की बेटी बीती 12 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से कोचिंग के लिए निकली। कुछ घंटों बाद उसने पहले बहन के मोबाइल पर मैसेज भेजा और फिर कॉल करके घर छोड़ने की बात कह दी।
समलैगिंक रिश्तों का शक होने पर खाली करा लिया था कमरा
छात्रा की मां का कहना है कि किराएदार युवती उनकी बेटी से घुल मिल गई थी। अक्सर दोनों साथ ही बाहर जाती थीं। धीरे-धीरे उनकी लड़की ने खुद को लड़के की तरह पेश करना शुरू कर दिया।
समलैंगिक संबंधों का शक होने पर उन्होंने किराएदार युवती से कमरा खाली करा लिया था। हालांकि, इसके बाद कोचिंग के नाम पर दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा।
दोनों के परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
सिहानी गेट इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि युवती अपनी मर्जी से गई है। गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। सर्विलांस से मोबाइल की लोकेशन निकलवाई जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि उसके साथ गई युवती के परिजनों ने भी सिकंद्राबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मां व बहन से छात्रा की बातचीत के अंश
छात्रा : हैलो
बहन : कहां है।
छात्रा : मैं बहुत दूर चला गया। अब वापस कभी नहीं आऊंगा
बहन : तुझे मेरी कसम है, घर आ
छात्रा : बाबू मैं बहुत दूर आ गया।
बहन : पहले बता कहां है।
छात्रा : नहीं बताऊंगा। अब नहीं आऊंगा यार। मैं सुबह ही निकल गया था ट्रेन से। (अब मां फोन ले लेती है)
मां : कहां है तू
छात्रा : मैं नहीं आऊंगा मम्मी। मैं चला गया यहां से।
मां : कहां चली गई।
छात्रा : छोड़कर चला गया सब यहां से।
छात्रा : मैं लॉकर से पैसे निकालकर ले गया हूं।
मां : तूने अच्छा नहीं किया।
छात्रा : बाय। मैं जा रहा हूं।
शादी कर थाने में सुरक्षा मांगने पहुंचीं समलैंगिक युवतियां
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक और मामला मंगलवार को देखने को मिला। मूलरूप से शामली की रहने वाली दो युवतियां थाने पहुंची। कहा कि डेढ़ माह पहले घर से भागकर उन्होंने शादी कर ली थी।
तब से वह सिहानीगेट क्षेत्र में रह रही हैं। उन्हें परिजनों से जान का खतरा है। सुरक्षा दी जाए। इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि लिखित में कोई तहरीर नहीं आई है। मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।