{"_id":"62a7a1a35b0e4e7ae63f8ac4","slug":"girl-strangled-to-death-half-naked-body-found-in-near-narela-stone-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Delhi: युवती की गला घोंट कर हत्या, नरेला के पत्थर बाजार के पास झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Delhi: युवती की गला घोंट कर हत्या, नरेला के पत्थर बाजार के पास झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव
Tue, 14 Jun 2022 02:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:14 AM IST
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को रविवार रात सिंघोला पत्थर बाजार के सीमेंटेड नाले के पास एक युवती का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती का शव सड़ी गली अवस्था में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नरेला इलाके में 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव अर्धनग्न अवस्था में सिंघोला पत्थर बाजार के सीमेंटेड नाले के पास झाड़ियों में मिला। शव सड़ी गली अवस्था में है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि युवती की करीब एक सप्ताह पहले हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को रविवार रात सिंघोला पत्थर बाजार के सीमेंटेड नाले के पास एक युवती का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती का शव सड़ी गली अवस्था में है। उसने टीशर्ट और पायजामा पहन रखा है। उसके हाथ पैर रस्सी से बांधे थे। गले में चुन्नी लपेटा हुआ था। युवती के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। शव की हालत देखकर पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाया गया है। जिस जगह पर शव को फेंका गया है वहां पत्थर मार्केट है और वहां काफी संख्या में मजदूर काम करते हैं। पुलिस आस पास के मजदूरों से युवती के बारे में पूछताछ कर रही है। नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने युवती के शव मिलने की जानकारी दिल्ली के सभी थाना पुलिस को दे दी गई है। इन थाना क्षेत्रों से गायब हुई युवतियों के परिवार वालों से युवतियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन