{"_id":"5b5a0b544f1c1b27618b7059","slug":"girl-sexual-assault-by-two-boys-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बर्थडे पार्टी में लड़की को दी दावत, फिर 2 दोस्तों ने मिलकर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बर्थडे पार्टी में लड़की को दी दावत, फिर 2 दोस्तों ने मिलकर किया गैंगरेप
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
rape shimla
पांडव नगर में जन्मदिन की पार्टी के बहाने कमरे पर बुलाकर 24 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने पीड़िता को बंधक बनाकर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जावेद और फैय्याज के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी खुद को बेकसूर बताकर युवती द्वारा फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ पांडव नगर में रहती है। वह प्राइवेट नौकरी करने के अलावा पत्राचार से ग्रेजुएशन कर रही है। दोनों आरोपी युवक उसके पड़ोस में रहते हैं।
विज्ञापन
एक युवक को पीड़िता कई साल से जानती है। आरोप है कि मंगलवार को एक युवक ने अपना जन्मदिन होने की बात कहकर उसे पार्टी में बुलाया था। वहां आरोपियों ने पीड़िता को बंधक बनाकर गैंगरेप किया।