{"_id":"fc79ef7e4d0a12ce07d61ea92cc86a8d","slug":"girl-raped-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के बंद कमरे में लड़की से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के बंद कमरे में लड़की से रेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 20 Jan 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की (15) के साथ रेप का मामला सामने आया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की कविनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है
विज्ञापन
आरोपी युवक भी उसी गांव का है। वह उसे बहला-फुसलाकर होटल में ले गया और परिजनों को मार डालने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। बाद में लड़की को गांव में छोड़कर भाग गया। लड़की ने परिजनों को दुखड़ा सुनाया, तब एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
एसएसपी ने कविनगर एसएचओ को इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कविनगर एसचओ पंकज पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रेप की धाराके साथ-साथ इस मामले में नाबालिग के लिए आई नई गाइडलाइंस के तहत भी कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि आरोपी उसके घर आया और बोला उसकी मां बुला रही है। मां घर पर नहीं थी, वह बाहर गई हुई थी। बहकावे में आकर वह उसके साथ चल दी।
युवक उसे बाइक पर शहर की तरफ ले आया और होटल में ले गया। उसे धमकी दी कि अगर शोर मचाया या किसी को कुछ बताया तो वह उसकेपरिजनों को मार डालेगा। वह डर गई थी।