फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl raped behind house

जानवरों को बांधने गई थी किशोरी, पीछे से आकर पकड़ा और दुष्कर्म किया

Wed, 03 Aug 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
girl raped behind house
d

फरीदाबाद में पशुओं को छांव में बांधने के लिए घर के पिछवाड़े बने घेर में गई किशोरी को पास के ही रहने वाले युवक ने हवस का शिकार बना डाला। किसी को घटना के बारे में बताने पर किशोरी को कॉलेज से उठवा कर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


डरी सहमी पीड़िता ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया। परेशान देख पीड़िता की मां ने प्यार से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। एक सप्ताह बाद जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने महिला थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी जेबीटी की छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक छह जुलाई को पिता ड्यूटी पर गए थे। घर के बाकी लोग आने वाले पर्व की खरीदारी करने बल्लभगढ़ बाजार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह घर पर अकेली थी

girl raped behind house
rape - फोटो : demo pic

वह घर पर अकेली थी। दोपहर में तेज धूप होने पर वह घर के पिछवाड़े बने घेर में बंधे जानवरों को खोलकर छांव में करने गई थी। आरोप है कि इसी समय पड़ोस में रहने वाला लड़का घुस आया।

उसने किशोरी को पीछे से पकड़कर पटक दिया और धमका कर हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर पीड़िता को कॉलेज के रास्ते से उठवा कर और उसके भाईयों को जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद से पीड़िता गुमसुम रहने लगी। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed