फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl ran away with brother's in law brother

जीजा की बहन को भगा ले गया साला

Thu, 12 Mar 2015 06:28 PM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
Girl ran away with brother's in law brother

औद्योगिक शहर के नौकरीपेशा परिवारों की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। घर पर अकेली किशोरी को भाई का साला ही भगा ले गया। एक अन्य मामले में घर से निकली युवती वापस ही नहीं लौटी। पुलिस युवती और किशोरी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना क्षेत्र निवासी एक परिवार फैक्ट्रियों में नौकरी कर गुजर बसर करता है। परिवार में 14 साल की किशोरी को छोड़ बाकी सब सदस्य रोजाना काम पर चले जाते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान परिवार एक के युवक के साले संजू निवासी बसेलवा कॉलोनी का घर में आना-जाना हो गया। बुधवार को वह किशोरी को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को लौटे परिवार वालों ने किशोरी को न पाकर उसकी खोज शुरू कर दी। पता चला कि संजू किशोरी को लेकर अपने गांव भाग गया है।

पिता ने दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट

Girl ran away with brother's in law brother

संजू मूल रूप से यूपी, बरेली जिले के करपिया गांव निवासी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई करतार सिंह ने कहा कि संजू और किशोरी की तलाश की जा रही है।

ओल्ड थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। शाम होने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने रिश्तेदारों, सहेलियों और जान-पहचान के लोगों में युवती के बारे में पता किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। पिता ने बेटी का अपहरण किए जाने की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed