फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl misdeed by her schoolmate after making her drink intoxicants in Palwal

पीड़िता की आपबीती: स्कूल के साथी ने गाड़ी में बुलाया, कोल्डड्रिंक पीते ही हुई बेहोश...दरिंदगी के बाद भी न रुके

Thu, 02 May 2024 07:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 May 2024 07:47 PM IST
सार

आरोपियों ने उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Girl misdeed by her schoolmate after making her drink intoxicants in Palwal
युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल में शादी का झांसा देकर युवती को गाड़ी में बिठा लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी व उसके साथियों ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर 2.70 लाख रुपये भी हड़प लिए और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। 

विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि स्कूल में राहुल नाम का युवक उसके साथ पढ़ता था, जो अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोपी उसे शादी करने का झांसा भी देता था। एक दिन राहुल उसे राकेश की गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने धमकी देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। आरोप है कि राहुल व उसके साथी करण, राकेश, उमेश, अरुण व निखिल भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करने लगे। वीडियो मिटाने के नाम पर राहुल उससे ढाई लाख रुपये व उसके साथी 20 हजार रुपये हड़प चुके हैं। उसके बावजूद भी आरोपियों ने उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed