फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl Married her cousin secretly after quarrel committed suicide in Delhi made video and hung herself

लव मैरिज का अंत: 'एक बार कॉल उठा लो', चचेरे भाई से प्यार, फिर छिपकर शादी; अब वीडियो बना प्रीति ने इसलिए दी जान

Sat, 05 Apr 2025 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Apr 2025 09:13 AM IST
सार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवती ने चचेरे भाई से छिपकर शादी की, तकरार होने पर युवती ने खुदकुशी कर ली। युवती ने वीडियो बनाकर फंदा लगाया।

विज्ञापन
Girl Married her cousin secretly after quarrel committed suicide in Delhi made video and hung herself
पति के साथ में प्रीति (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। डाबड़ी इलाके में 18 साल की एक युवती को चचेरे भाई से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने छिपकर शादी कर ली, लेकिन कुछ माह से दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इससे परेशान युवती प्रीति ने वीडियो बनाकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि प्रीति पति द्वारा उसका नंबर ब्लॉक करने से परेशान थी। परिवार का आरोप है कि मामले को दबाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 23 मार्च को पुलिस को डीडीयू अस्पताल से एक युवती के फंदा लगाए जाने की जानकारी मिली थी। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है। मृतका की पहचान डाबड़ी निवासी 18 साल की प्रीति कुशवाहा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति की मां अनीता कुशवाहा ने बताया कि प्रीति निजी कंपनी में काम करती थी। 23 मार्च को माता-पिता और भाई-बहन घर से बाहर गए थे। इस दौरान उसने फंदा लगा लिया। परिवार वाले जब घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला। उन्हें लगा कि प्रीति सो रही है। 
 

उसका भाई सीढ़ी लेकर आया और अंदर गया। उसने प्रीति को फंदे पर लटका देखा। उसके बाद परिवार वाले फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। डाबड़ी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

फोटोग्राफ के जरिये शादी का पता चला
परिवार वालों को मिले कुछ फोटो के जरिये पता चला कि प्रीति दूर के चचेरे भाई राजेश (बदला हुआ नाम ) से प्यार करती थी और उससे शादी कर ली थी। परिवार का आरोप है कि राजेश को उसकी खूबसूरती पर शक था। वह कहता था कि अगर कोई और उसे पसंद कर लेगा, तो उसका क्या होगा। 

प्रीति ने उसे भरोसा दिलाने के लिए लंबे बाल कटवा दिए। बाद में पता चला कि कुछ माह पहले इनके बीच विवाद हुआ और राजेश ने उसके फोन को ब्लॉक कर दिया था, जिससे प्रीति तनाव में थी और उसने यह कदम उठा लिया।

मैसेज भेजा-बस एक बार कॉल उठा लो
अनीता ने बताया कि जब प्रीति को फंदे से नीचे उतारा तो उसकी बहन ने मोबाइल को उसके फिंगर प्रिंट से खोला। प्रीति ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो में वह खुद को फंदा लगाकर जान देती हुई दिखाई दे रही है। अनीता ने बताया कि उसकी बेटी ने अंतिम कॉल राजेश को की थी। 

 

फोन ब्लॉक होने की वजह से उसने मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि बस एक बार कॉल उठा लो। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें प्रीति की मौत से पहले शादी करने के बाद में पता नहीं था। 

 

मौत के अगले दिन प्रीति की सहेली ने उन्हें कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट व फोटो भेजे। इससे पता लगा कि दोनों ने शादी कर ली थी। एक फोटो में राजेश प्रीति की मांग में सिंदूर भरता दिख रहा है।
 

कब मिलेगा इंसाफ: मां
प्रीति की मां अनीता कुशवाहा ने बताया कि उसकी बेटी को इंसाफ कब मिलेगा। उनके पास मैसेज और फोटो सबूत के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लहुलूहान मिला 52 साल की आसमां का शव: इंजीनियर पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, हैदर ने बताई हत्या की वजह


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed