फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl making fake ID with the number casts porn videos.

लड़की की फेक आईडी बनाकर नंबर के साथ डाले अश्लील वीडियो

Sun, 26 Jul 2015 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 26 Jul 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
Girl making fake ID with the number casts porn videos.

फेसबुक पर पहले तो लड़की की फेक आईडी बनाई और फिर उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर दी। यही नहीं लड़की का नंबर भी दे दिया। अब उस पर आने वाले फोन कॉल्स से परिजन बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत सेक्टर-20 थाने में की है। सेक्टर-15 में रहने वाले बिजनेस मैन परिवार की लड़की के नाम से बीते 08 जुलाई को किसी ने फेसबुक पर फेक आईडी बना दी।
विज्ञापन


इसके बाद उस पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की का नंबर भी वहां डाल दिया गया। इसके बाद से उस नंबर पर फोन आने लगे।

फोन आने से परिजन बेहद परेशान हो गए। फोन करने वालों से ही पता चला कि मामला फेसबुक पर बनाए गए आईडी से बढ़ा है।

लड़कियां भी करतूत में शामिल

Girl making fake ID with the number casts porn videos.

जब परिजनों ने मामले की छानबीन की तो सही पाया। इसके बाद लड़की के परिजन एसएसपी और एसपी सिटी से मिले और पूरे मामले से अवगत कराया।

बावजूद इसके कोई भी कार्रवाई नहीं होने पर परिजन रविवार को सेक्टर-20 थाने पहुंचे और शिकायत दी। इसके अलावा परिजनों ने अपनी छानबीन में कुछ लड़कियों के इस मामले में लिप्त होने की बात भी की है।

उनका दावा है कि उन्होंने ही यह हरकत की है। लेकिन परिजनों की ओर से लगाए जा रहे आरोप पर लड़कियां संलिप्तता से इंकार कर रही हैं। दूसरी ओर सेक्टर-20 थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed