फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl kidnapped and trying to rape in moving car in greater noida

अगवा छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 13 May 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 13 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
  girl kidnapped and trying to rape in moving car in greater noida
गैंगरेप केस

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 10वीं की छात्रा का स्कूल के गेट से कार सवारों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने चलती कार में उससे दुष्कर्म की कोशिश की। सूचना मिलने के बाद जब छात्रा के पिता ने उसे तलाश करना शुरू किया तो उसकी नजर आरोपियों की कार पर पड़ गई। उसने कार का पीछा किया। 

विज्ञापन


इस पर आरोपी छात्रा को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। शनिवार को छात्रा के पिता ने बिरौंडी निवासी दो चचेरे भाइयों-हरेंद्र और हितेश समेत पांच आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी अवनीश दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


कासना कोतवाली क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी को पी-3 स्थित स्कूल के गेट पर छोड़कर आया था। कुछ देर बाद शिक्षिका ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी क्लास मेें नहीं आई है। इसके बाद पिता व अन्य परिजन छात्रा की तलाश में जुट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का कहना है कि वह अपनी सेंट्रो कार से सेक्टर पी-3 में बेटी को ढूंढ रहे थे। इसी  दौरान उन्हें एक कार में बेटी व कुछ युवक नजर आए। आरोपियों ने छात्रा के पिता को देखकर कार दौड़ा दी।  प्रॉपर्टी डीलर ने लगभग दो किलोमीटर तकआरोपियों का पीछा किया। इस दौरान आरोपी रॉन्ग साइड कार दौड़ाते रहे और बाद में पीड़िता को सड़क पर छोड़कर भाग गए। 


प्रॉपर्टी डीलर का यह भी कहना है कि आरोपियों ने भाई की हत्या की धमकी देकर छात्रा से एक लाख रुपये व 10 तोले आभूषण मंगा लिए थे। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में छात्रा के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच पंचायत में समझौते की कोशिश हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर शनिवार को छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed