युवती को सरेराह छूना और किस करना पड़ा मंहगा, जानिए कैसे?
तीस हजारी स्थित एमएम एकता गॉबा ने गोविंद (22) को नेकचलनी की शर्त पर छोड़ने से इनकार कर दिया। अदालत ने दोषी युवक पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
अदालत ने कहा कि युवक ने गंभीर अपराध को अंजाम दिया है। राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के नजदीक से गुजरते हुए उसने एक अंजान युवती को किस करने की कोशिश की और उसे मौके पर लोगों ने पकड़ लिया।
अभियोजन के मुताबिक यह मामला 6 दिसंबर 2014 का है। उस समय यह युवती अपने घर से मेट्रो स्टेशन जा रही थी। गोविंद ने युवती के गालों को छूने और उसे किस करने की कोशिश की।
लड़की ने लड़के को थप्पड़ भी जड़ा
सरेराह इस हरकत से पहले युवती हैरान रह गई। लेकिन उसने तुरंत उसे किसी तरह रोकते हुए थप्पड़ मारा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने गोविंद को गिरफ्तार कर लिया था।
बचाव पक्ष की कोई भी दलील मामले में काम ना आ सकी और आदलत ने अपना फैसला सुना दिया।
राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के बाहर सरेआम युवती को किस करने की कोशिश के आरोपी युवक को अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है।