फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl friend making obscene MMS put on Facebook.

प्रेमिका का अश्लील एमएमएस बना फेसबुक पर डाला

Thu, 08 Jan 2015 01:37 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 08 Jan 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
Girl friend making obscene MMS put on Facebook.

दिल्ली के एक शादीशुदा बिजनेसमैन ने विजयनगर की बीसीए छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। डेटिंग के दौरान हिल स्टेशन पर उसके अश्लील एमएमएस बनाए।

विज्ञापन


विवाहित होने का खुलासा होने पर एमएमएस सोशल साइट्स पर डालने की धमकी देकर यौन शोषण किया। विरोध करने पर एमएमएस और फोटोग्राफ फेसबुक पर डाल दिए। छात्रा ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


छात्रा की मानें तो वह नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब भी करती है। दो साल पहले कॉलेज क ी एक सहेली के जरिये उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी युवक से हुई, जो बिजनेस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने खुद को अविवाहित बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसके अश्लील फोटोग्राफ और एमएमएस बनाए। एक साल पहले पता चला कि युवक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर और एमएमएस सोशल साइट्स पर डालने की धमकी देकर यौन शोषण किया।

परेशान होकर छात्रा ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया तो आरोपी ने छात्रा के एफबी फ्रेंड्स को उसका अश्लील एमएमएस और फोटोग्राफ भेज दिए।

इसका पता छात्रा को तब चला, जब उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आने लगे। पीड़िता ने मामले की शिकायत विजयनगर पुलिस से की मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परेशान छात्रा ने बुधवार को एसएसपी से भी शिकायत कर दी।

गुंडों के साथ पति कर रहा परेशान
बुधवार को बेटी संग विजयनगर थाने पहुंचे छिजारसी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को दामाद ने घर में कैद कर रखा है। विरोध करने पर मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है।

पीड़ित ने बताया कि वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। प्राइवेट ड्राइवर है और तीन साल से चेन्नई में नौकरी करता है। उसकी गैर मौजूदगी में बेटी ने छिजारसी में ही मोबाइल की दुकान चलाने वाले विजयनगर के सम्राट चौकी निवासी एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली।


दामाद 10 लाख रुपये दहेज मांग रहा है। पीड़िता ने दहेज देने में मजबूरी जताई तो उसे प्रताड़ित करने लगा और घर में कैद रखने लगा। बेटी पति से मिन्नतें कर अपने पिता से मिलने के लिए आई और मायके आकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

इससे नाराज होकर आरोपी पति दो दिन पहले गुंडो के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। पीड़िता को वापस घर लाने की जिद करने लगा विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed