फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl escape from gb road brothel tells her horrific ordeal to police assaulted many times

जीबी रोड के कोठे से आजाद हुई युवती का चौंकाने वाला खुलासा, सरोज के पति ने भी की हैवानियत

Sat, 10 Aug 2019 04:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 10 Aug 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Girl escape from gb road brothel tells her horrific ordeal to police assaulted many times
फाइल फोटो

आंध्र प्रदेश से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाई गई एक युवती को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया। छह माह बाद मौका मिला तो युवती किसी तरह खिड़की में साड़ी बांधकर घर से फरार हो गई। उसने घटना की शिकायत कमला मार्केट थाने में दी।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे देह व्यापार में धकेलने वाली महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान कोठा संचालिका फरार हो गई। अब पीड़िता ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दो साल पहले आंध्र प्रदेश की रहने वाली युवती को बेगमपुर की रहने वाली आशा नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लेकर आ गई। उसने युवती को घरेलू कामकाज के लिए सरोज के घर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले सरोज ने उसे जीबी रोड स्थित कोठे पर बेच दिया। यहां इच्छा के खिलाफ उसका शोषण होता रहा। कुछ दिन पहले सरोज ने उसे दोबारा बेगमपुर बुलाया और खुद कहीं चली गई। इस दौरान सरोज के पति ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

सरोज के आने पर उसने सारी बात बताई, लेकिन उसने अनसुना कर दिया और उसे घर में कैद कर लिया। बुधवार रात युवती किसी तरह उनके चंगुल से भाग गई। युवती ने वीरेंद्र नाम के व्यक्ति को सारी बात बताई। वीरेंद्र युवती को लेकर कमला मार्केट थाने पहुंचा।

यहां युवती ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सरोज और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने जीबी रोड स्थित उस कोठे पर दबिश दी जहां युवती का शोषण किया गया। कोठे की संचालिका फरार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed