{"_id":"5794b1eb4f1c1b6106c4bede","slug":"girl-erupted-aap-protest-she-grabbed-the-collar-of-aap-worker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप के विरोध पर लड़की हुई आगबबूला, सड़क पर पकड़ लिया कार्यकर्ता का कॉलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप के विरोध पर लड़की हुई आगबबूला, सड़क पर पकड़ लिया कार्यकर्ता का कॉलर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jul 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
लड़की ने पकड़ा कॉलर
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला की गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ताओं के विरोध के दौरान जाम की वजह से दिल्ली में रविवार को बवाल मचा रहा। विरोध प्रदर्शन के चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बदरपुर रोड पर इस जाम में सैकड़ों वाहनों के साथ एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस में एक हार्ट पेशेंट था। पेशेंट के साथ मौजूद लड़की ने जाम लगे होने पर आपा खो दिया वहीं, और एक लड़की ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता का कॉलर पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार हुए विधायक
नाराज लड़की ने इसी दौरान एक आप कार्यकर्ता का कॉलर भी पकड़ लिया। उसके चेहरे पर बेबसी के साथ गुस्सा साफ जाहिर हो रहा था। इस बवाल के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। आपको बता दें कि अमानतुल्ला खान को एक महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए विधायक को थाने बुलाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।