फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl dangling from sari on 13th floor, escapes cruel employers

साड़ी की रस्सी बनाकर 13वीं मंजिल से भागी बच्ची

Thu, 10 Sep 2015 04:48 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
girl dangling from sari on 13th floor, escapes cruel employers

सोमवार की रात को राकेश सिन्हा उस समय चौंक गए जब किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। उनके चौंकने की मुख्य वजह ये नहीं थी कि रात में उनके यहां कोई नहीं आता तो ये कौन आ गया। बल्कि वो तो इसलिए ज्यादा हैरान थे कि वो खटखट मुख्य गेट की ना होकर उनके 12वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से आ रही थी।

विज्ञापन


उन्होंने ने जब जाकर वहां देखा तो एक बच्ची उनकी बालकनी में खड़ी थी और दरवाजा खोलने को कह रही थी। उसे देखते ही उन्होंने दरवाज खोला तब उसने उन्हें बताया कि वो उनकी बालकनी में कैसे आई।
विज्ञापन


उसने बताया कि वो 13 वीं मंजिल पर स्थित उनके ऊपर वाले फ्लैट से साड़ी की मदद से सरक कर आई है। साड़ी उसने ऊपर वाली बालकनी के रेलिंग में बांधी थी।

जब मालिकों को पता चला तो ऐसा करने लगे वो

girl dangling from sari on 13th floor, escapes cruel employers

उस लड़की ने सिन्हा उनकी पत्नी और उसके बेटे को बताया कि वो ठीक उनके ऊपर वाले फ्लैट में मेड का काम करती है। उसके मालिक उसे मारते पीटते हैं और दिन-रात काम कराते हैं। यही कारण है कि वो उनके घर से भाग जाना चाहती है।

सिन्हा जो बीबीसी न्यूज के लिए काम करते हैं उन्हें नोएडा के एक्जोटिका फ्रेस्को अपार्टमेंट में आए केवल एक महीना हुआ है। जब वो लड़की उनकी बालकनी में आई तो काफी परेशान थी और अपने मालिक से पीछा छुड़ाने के लिए ही वो साड़ी के सहारे वहां से भागी थी।

अपार्टमेंट में रहने वालों के अनुसार जब लड़की के मालिकों को पता चला कि वो भाग गई है तो वो चाहने लगे कि वो वापस उनके घर में आ जाए लेकिन पीड़िता की बात सुनकर लोगों ने पुलिस को बुला लिया था।

पढ़ने के लिए आई थी गांव से शहर

girl dangling from sari on 13th floor, escapes cruel employers

लड़की ने वो रात अपार्टमेंट में ही रहने वाले एक अन्य परिवार के साथ बिताई। अगली सुबह महिल कांस्टेबल आकर उसे ले गई जिसके बाद उसे बचपन बचाओ आंदोलन नाम की एनजीओ को सुपुर्द कर दिया गया। इसके साथ ही उसके मालिकों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के साथ ही तस्करी और अन्य धाराओं में सूरजपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

लड़की के अनुसार उसका परिवार और उसके मालिकों का परिवार यूपी के लखीमपुरखीरी का रहने वाला है। उसके पिता जूस का ठेला लगाते हैं और उसके सात भाई बहन हैं।

लड़की के माता-पिता ने उसे शहर इसलिए भेजा था कि वो पढ़ लिख लेगी लेकिन यहां उसका शोषण किया जाता था और सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक उससे काम कराया जाता था।

सीनियर सुपरिंटेंडेंट प्रितिंदर सिंह का कहना है कि लड़की का केस दर्ज कर लिया गया है। उसका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा और उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed