फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl committs suicide when lover denies to marry

प्रेमी ने किया शादी से इनकार, किशोरी ने लगा ली फांसी

Mon, 14 Dec 2015 06:31 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 06:31 AM IST
विज्ञापन
girl committs suicide when lover denies to marry

भूपानी थाना क्षेत्र में प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि किशोरी के मामा की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किशोरी के मामा ने बताया कि उसकी भांजी का जीवन नगर नहर पार रहने वाले एक किशोर से डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की उम्र कम थी, इसलिए परिवार वालों ने उन्हें समझाया, लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब परिजन हुए शादी को तैयार तो मुकरा प्रेमी

girl committs suicide when lover denies to marry

दोनों परिवारों ने फैसला किया कि किशोरी के बालिग होते ही उसकी शादी लड़के से करा दी जाएगी। आरोप है कि कुछ दिन पहले लड़के ने किशोरी से शादी करने से इनकार कर दिया।

इससे वह डिप्रेशन में आ गई। शनिवार शाम जब परिजन अपने काम में व्यस्त थे तो किशोरी ने अपना कमरा अंदर से बंद कर लिया और पंखे के कुंडे में चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

घटना का पता तब चला, जब काफी देर तक खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। जब खिड़की खोलकर देखा गया तो किशोरी का शव फंदे पर लटका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed