फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl committed suicide in Greater Noida

लॉ की छात्रा ने लगाई फांसी, आखिर फोन कॉल खोलेगी मौत का राज

Sun, 17 Mar 2019 03:56 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Mar 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर
ग्रेटर नोएडा के शहर के अल्फा-2 सेक्टर में रहने वाली विधि की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने छात्रा के एक दोस्त पर ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम कराकर छात्रा का शव परिजन को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


मूल रूप से झांसी के साकेत नगर निवासी जयप्रकाश यादव भेल कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी अस्मिता यादव अपनी बहन के साथ अल्फा-2 सेक्टर में रहती थी। अस्मिता शहर के गलगोटिया विश्वविद्यालय से विधि तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अस्मिता विवि नहीं गई थी, जबकि उसकी बहन गई थी। इसी दौरान अस्मिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला है कि अस्मिता की हर्षित नाम के युवक से फोन पर कहासुनी हुई थी। हर्षित मूल रूप से झांसी के तिलक नगर का रहने वाला है। हर्षित और अस्मिता एक-दूसरे से परिचित थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हर्षित पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर हर्षित के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

सहपाठियों को कॉल कर छात्रा के कमरे पर भेजा

जांच में पता चला है कि पहले हर्षित ने अस्मिता के नंबर पर कई बार कॉल की। उसकी कॉल रिसीव नहीं होने पर हर्षित ने अस्मिता के सहपाठी छात्र और एक छात्रा को कॉल कर उसके कमरे पर भेजा। 

वहां उन्होंने अस्मिता का शव फांसी पर लटका देखा तो मकान मालिक को बताया। इसके बाद 100 नंबर पर कॉल की गई। पुलिस ने पड़ताल कर परिजनों को सूचना दी। 

छात्रा के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
-अजय कुमार, कासना कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed