फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl commits suicide by hanging herself, writes sorry to mother in suicide note

Delhi NCR News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में मां को लिखा सॉरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
कारणों का खुलासा नहीं, हर्ष विहार की घटना, पुलिस ने कहा- जांच जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हर्ष विहार में युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। शव की शिनाख्त प्रीति (18) के रूप में हुई है। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने खुदकुशी के कारणों का जिक्र नहीं किया है। उसने सिर्फ अपनी मां को सॉरी लिखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

प्रीति अपने परिवार के साथ सबोली गांव में रहती थी। परिवार में उसकी मां पुष्पा और तीन बहनें हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। तीन साल पहले उसके पिता की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। प्रीति 12वीं पास थी। उसकी मां स्कूल में खाना वितरण करने का काम करती हैं। शुक्रवार सुबह मां उठीं तो उन्होंने प्रीति को चुन्नी के सहारे पंखे से लटका हुया देखा। उसने आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी और फिर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed