फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl cheated by man on matrimonial sites.

शादी डॉटकॉम पर युवती को ठगा, खुद को मेजर बताकर की थी दोस्ती

Mon, 19 Oct 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 19 Oct 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
Girl cheated by man on matrimonial sites.

एक आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती से शादी डॉटकॉम पर दोस्ती करके 70 हजार की ठगी मामला प्रकाश में आया है। छानबीन के दौरान युवक की प्रोफाइल फर्जी निकली।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएलएफ फेस-3 में रहने वाली करिश्मा अरोड़ा ने डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस को बताया कि वह एक आईटी कंपनी में काम करती है।

विज्ञापन


उसने अपना प्रोफाइल शादी डॉटकॉम पर डाल रखा है। इसी साइट पर सेना में मेजर बताकर कबीर सिन्हा नामक युवक ने अपनी प्रोफाईल डाल रखी है। जिससे उसकी ऑनलाइन दोस्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटीमेंटल ब्लैकमेल कर मांगे रुपए

Girl cheated by man on matrimonial sites.

इसके बाद उसकी फेसबुक पर चैटिंग होती थी। कबीर से उसकी शादी की भी बात चल रही थी। इस दौरान तथाकथित मेजर ने उसे सेंटीमेंटल ब्लैकमेल करके 70 हजार रुपये की आवश्यकता बताई।

लड़की ने अपने बैंक खाते से उसके बताए गए खाते में ऑनलाइन पैसा भेजा। पैसा जाने के बाद से उसने संपर्क करना बंद कर दिया। छानबीन के दौरान उसकी प्रोफाइल फर्जी निकला।

युवती की शिकायत पर डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed