फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl blackmailing a politician through mms

'4 लाख दो, नहीं तो चैनल में चलवा देंगे'

Fri, 10 Jan 2014 11:02 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 10 Jan 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
Girl blackmailing a politician through mms

थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक राजनैतिक पार्टी के अध्यक्ष को अगवा करके उसके साथ लूटपाट और ब्लैकमेल के आरोप में एक लड़की समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, जिस लड़की पर एक नेता फिदा थे, उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनका एमएमएस बना लिया और इसे चैनल पर ना दिखाने की एवज में चार लाख रुपये मांगने लगी। खुद को फंसा और ठगा हुआ महसूस करके नेता ने पुलिस में शिकायत की तो इस ठग ग्रुप को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सेक्टर-39 धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि  दिल्ली निवासी अवधेश मिश्र खुद की बनाई एक राजनैतिक पार्टी का अध्यक्ष है। बुधवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 दिसंबर को जीआईपी मॉल के पास स्कॉर्पियो सवार लोगों ने बातचीत के बहाने उसे अपनी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में चार लोग थे, जिनमें दो महिलाएं थीं। इसके बाद मारपीट करके उसकी होंडा सिटी कार की चाभी, बारह हजार रुपये व कई अन्य दस्तावेज लूट लिये। वहीं महिला के साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए ब्लैकमेल की धमकी दी।

मामले की पुलिस ने जांच की और बृहस्पतिवार सुबह मंडावली दिल्ली निवासी एक न्यूज चैनल के पत्रकार मनोज कुमार, एक मैगजीन की महिला पत्रकार मंडावली दिल्ली निवासी शालिनी और सुमन को लूटपाट और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जबकि न्यूज चैनल का एक अन्य पत्रकार इटावा निवासी नीरज बेहरे लूटी गई होंडा सिटी छोड़ कर भाग निकला।

गिरफ्तार सुमन ने पुलिस को जानकारी दी है कि अवधेश उसके मायके में घर के सामने रहता था। जो उस पर बुरी नियत रखता था। शादी के बाद भी उसका मोबाइल नंबर पता करके आए दिन परेशान करने लगा। इसकी जानकारी उसने न्यूज चैनल कर्मी मनोज को दी।

इस पर मनोज ने अवधेश का स्टिंग करके उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और अवधेश से फोन पर बातचीत करने के लिए कहा। 20 दिसंबर को उसे जीआईपी मॉल बुलाया। जहां अवधेश को अपनी कार में बैठा कर सेक्टर-31 स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया।


खुफिया कैमरे की मदद से अवधेश की करतूत रिकार्ड की। उसी दौरान तीनों मीडिया कर्मी कमरे में आ गए। अवधेश की पिटाई की और चार लाख रुपये की डिमांड की। रुपये न देने पर उसकी कार लेकर चले गए। जबकि उसने इसका विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed