फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl beats a roadside lover in delhi.

मनचले को पीटने वाली युवती सम्मानित

Tue, 04 Nov 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Nov 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
girl beats a roadside lover in delhi.

दिल्ली के बुराड़ी इलाके के संत नगर में मनचले को सबक सिखाने वाली कराटे चैंपियन युवती को सोमवार दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने सम्मानित किया। बस्सी ने 19 साल की इस बहादुर युवती कुमारी भारती को 10 हजार रुपये कैश और प्रशस्ति रोल से नवाजा।

विज्ञापन


इस मौके पर बस्सी ने कहा कि भारती ने सभी महिलाओं के लिए अपने साहस की मिसाल कायम की है। महिलाओं को हिम्मत न हारकर मनचलों से अपना बचाव करना चाहिए। अपने कोच अमित गोस्वामी के साथ पुलिस मुख्यालय आई भारती इनाम पाकर काफी उत्साहित थी।
विज्ञापन


भारती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ संत नगर इलाके में रहती है। उसके परिवार में पिता अनिल कुमार, मां व तीन शादीशुदा बहने हैं। भारती पत्राचार से बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पिछले कई सालों से वह कराटे सीख रही है और फिलहाल वह रेड एंड ब्लैक बेल्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारती के मुताबिक संत नगर में दुकान चलाने वाला राजेश गुप्ता नामक युवक उसे आता जाते घूरता था। शुक्रवार को तो उसने हद पार करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया। हाथ छुड़ाने की कोशिश करने पर वह बदसलूकी करने लगा। भारती ने हिम्मत न हारते हुए राजेश पर हमला कर दिया।


कुछ ही देर में उसने राजेश को सबक भी सिखा दिया। इस बीच उसकी मदद के लिए भारती का कोच अमित भी आ गया। दोनों ने पकड़कर राजेश को पुलिस के हवाले कर दिया। भारती कहती है कि लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस बेहद जरूरी है। उन्हें छोटी क्लासों से ही अपना बचाव करना सीखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed