फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl attacked with blade in faridbad

अश्लील हरकत से नहीं भरा मन तो ब्लेड से किया हमला

Fri, 02 Jan 2015 09:09 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
Girl attacked with blade in faridbad

एकतरफा प्यार में पागल मनचले ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर चेहरे और हाथ पर ब्लेड मार किशोरी को लहूलुहान कर जिंदगी बरबाद करने की धमकी देकर भाग निकला।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की शाम घर पर अकेली थी। उसके परिजन नव वर्ष पर एक परिचित के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


किशोरी को अकेला पाकर पास ही रहने वाला फंकूस उर्फ पंटू घर में घुस आया। वह किशोरी के साथ छेड़खानी के साथ अश्लील हरकत का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने पंटू का विरोध कर उसे घर से जाने को कहा लेकिन वह अश्लील हरकत करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, 'जिंदगी खराब कर दूंगा'

Girl attacked with blade in faridbad

पीड़िता ने शोर मचा कर मदद मांगी। इससे गुस्सा कर पंटू ने ब्लेड निकाल कर उसके चेहरे पर वार कर दिया, पीड़िता ने बचाव की कोशिश की तो उसके हाथ पर भी ब्लेड से वार कर दिया।

खून से लथपथ पीड़िता को जिंदगी खराब करने की धमकी देता हुए पंटू भाग निकला। पीड़िता ने घटना की जानकारी फोन पर परिजनों को दी।

सराय ख्वाजा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और उपचार कराने के साथ ही पंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पंटू किशोरी के एकतरफा प्यार में पागल था। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।

मनचलों पर नहीं लग रही लगाम

Girl attacked with blade in faridbad

जिला पुलिस महिला यौन उत्पीड़न रोकने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। बावजूद इसके मनचलों पर लगाम नहीं लग सकी है। बीते साल बहला फुसला कर भागने की 339 घटनाएं पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज की गईं।

इनमें 298 घटनाएं किशोरियों के साथ हुईं। 82 महिला, किशोरियों के साथ अश्लील हरकतें की गईं तो 86 के साथ दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया।

इस साल ब्लेड मारने की पहली घटना बृहस्पतिवार को सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में हुई, हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed