{"_id":"6221d65e3f7f220db45d3fd9","slug":"girl-assaulted-outside-outside-gitanjali-school-in-sant-nagar-area-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विवाद के बाद स्कूल के बाहर छात्रा को सहेली ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विवाद के बाद स्कूल के बाहर छात्रा को सहेली ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Fri, 04 Mar 2022 02:35 PM IST
प्रशांत कुमार
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Mar 2022 02:35 PM IST
सार
आरोप है कि संत नगर इलाके में विवाद के बाद एक छात्रा को सहेली ने पीट दिया। वीडियो वायरल होने और परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में एक स्कूल के बाहर छात्रा के साथ उसकी सहेली द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। घटना संत नगर इलाके के गीतांजलि स्कूल के बाहर की है।
विज्ञापन
बुराड़ी थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें 2 मार्च को लड़की के परिवार वालों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें उन्होंने बेटी की पिटाई के वायरल वीडियो के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि पीड़िता का अपनी एक दोस्त से विवाद हुआ था। जिसके बाद स्कूल के बाहर झगड़ा हो गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन