खान हत्या मामला: एलजी को लिखी चिट्ठी साबित करे आप तो गिरी देंगे इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने तीन साल पहले हुई आप नेता संतोष कोली की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस संबंध में भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।
शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उपाध्याय ने कोली की मौत मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर डाली। वहीं, उपाध्याय ने कहा कि खान हत्या मामले में उपराज्यपाल को किसी तरह की चिट्ठी लिखने को आप साबित कर दे तो सांसद महेश गिरी इस्तीफा दे देंगे।
सतीश उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल भ्रष्टाचार के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए एमएम खान की हत्या पर राजनीति कर रहे हैं। मगर अपनी पार्टी की प्रमुख कार्यकर्ता संतोष कोली की संदेहास्पद परिस्थितियों में दुर्घटना के दौरान हुई मौत की जांच कराने का कोई प्रयास नहीं किया।
कोली की मौत गाजियाबाद में दुर्घटना में हुई
उन्होंने कहा कि संतोष कोली की मौत गाजियाबाद में दुर्घटना में हुई थी, मगर आप के नेता उन्हें गाजियाबाद व दिल्ली के बजाय दूरदराज गुड़गांव के अस्पताल में ले गए। इसके पीछे उनकी सेहत खराब कर देने का मकसद था।
क्योंकि संतोष कोली आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य थी और उन्हें पार्टी की फंडिंग के बहुत से राज पता रहे होंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कहा है कि संतोष कोली की दुर्घटना में हुई मौत की सीबीआई जांच के आदेश दें ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मौत एक दुर्घटना थी या फिर सुनियोजित हत्याकांड था।
दूसरी ओर उपाध्याय ने कहा कि खान हत्या मामले में उपराज्यपाल को किसी तरह की चिट्ठी लिखने को आप साबित कर दे तो सांसद महेश गिरी इस्तीफा दे देंगे।