{"_id":"5d0ac8fb8ebc3e522958a107","slug":"giraffe-can-come-from-thailand-in-delhi-zoo-offer-sent-under-animal-exchange-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर में थाईलैंड से आ सकता है जिराफ, एनिमल एक्सचेंज प्लान के तहत भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियाघर में थाईलैंड से आ सकता है जिराफ, एनिमल एक्सचेंज प्लान के तहत भेजा प्रस्ताव
Thu, 20 Jun 2019 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
Giraffe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चिड़ियाघर में दर्शकों को फिर से जिराफ का दीदार हो सकता है। चिड़ियाघर प्रबंधन देश के कई चिड़ियाघरों को पत्र लिख चुका है। इसी कड़ी में दिल्ली चिड़ियाघर प्रबंधन ने थाईलैंड के तीन जू को एनिमल एक्सचेंज प्लान के तहत जिराफ देने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर की निदेशक रेणु सिंह के मुताबिक, 2015 में चिड़ियाघर के आखिरी जिराफ अंकित की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद पटना, मैसूर और कोलकाता के चिड़ियाघरों को पत्र लिखे गए, लेकिन वहां से नए जिराफ पैदा होने के बाद ही जिराफ देने की बात कही गई।
विज्ञापन
दर्शकों की मांग को देखते हुए अब थाईलैंड के तीन चिड़ियाघरों को पत्र लिखा गया है कि एनिमल एक्सचेंज प्लान के तहत जिराफ देने के प्रस्ताव पर विचार किया जाए। इस प्लान के तहत थाईलैंड जू अथॉरिटी को दिल्ली के चिड़ियाघर में तादाद में ज्यादा जानवरों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
इनमें सफेद बाघ, ब्लैक बक, सांभर हिरण, जैकाल, दरियाई घोड़ा, नीलगाय और ईमू समेत अन्य जानवर शामिल हैं। अब थाईलैंड जू प्रबंधन के उत्तर का इंतजार किया जा रहा है। संभावना है कि दिल्ली जू को जल्द ही जिराफ मिल सकता है।