फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gilr didn't received help from the government, wedding preparations stopped.

नहीं मिली अखिलेश से मदद, रुकी शादी की तैयारी

Wed, 02 Dec 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 02 Dec 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
Gilr didn't received help from the government, wedding preparations stopped.

आर्थिक रूप से कमजोर जिस युवती ने शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी उस पर कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन


यह मामला जब सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंचा तो उन्होंने जिलाधिकारी से युवती की मदद करने के लिए कहा।

इस पर शनिवार को डीएम ने युवती और उसके परिजनों को बुलाया और सीएम की तरफ से 5 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। 2 दिसंबर को युवती की बारात आनी है, लेकिन उसे अब तक मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन

रोकनी पड़ी शादी की तैयारी

Gilr didn't received help from the government, wedding preparations stopped.

ऐसे में शादी की तैयारी बीच में ही रुक गई। चर्चा है कि डीएम युवती की मदद कब करेंगे। शहर निवासी युवती ने बताया कि कई सामाजिक संगठनों ने मदद करने का आश्वासन दिया लेकिन पैसा नहीं दिया गया।

शादी कैसे होगी परिजनों को इसकी चिंता सता रही है। जिला प्रशासन की ओर से भी 5 लाख की मदद देने की बात कही गई थी, मगर शादी में दो दिन बचे हैं और अभी मदद नहीं हुई।

इसके चलते शादी की तैयारी रुक गई। युवती के परिवार की स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह उससे मिलने जा सकते हैं।

आर्थिक परेशानियों से जूझ रही युवती का भाई वरुण तिवारी स्टेट लेवल बॉक्सिंग खिलाड़ी है। इसी साल अक्तूबर में वरुण ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन सिर में चोट लगने की वजह से उसका कैरियर प्रभावित हो गया है।

शादी टूटने पर पीएम को लिखा था पत्र

Gilr didn't received help from the government, wedding preparations stopped.

कुछ तो पेंच फंस गया
युवती ने पीएम को पत्र लिखा था, जिसमें कहा था कि उसकी दो बार शादी टूट चुकी है। अब 2 दिसंबर को शादी है, अगर पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो शादी फिर टूट सकती है। पीएम की तरफ से एक पत्र डीएम को आया था, जिसमें युवती के बारे में जानकारी मांगी गई थी।

डीएम ने पीएमओ को रिपोर्ट भेज दी है। लेकिन अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया। उधर, जब युवती की शादी का मामला सीएम अखिलेश यादव तक पहुंचा तो दो दिन पहले डीएम दफ्तर में युवती आई और उसे आश्वस्त किया गया कि सीएम की तरफ से पांच लाख मिलेंगे।

साथ ही प्रशासन ने यह भी कह दिया कि उनकी तरफ से कोई बात न लिखी जाए। इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ पेंच जरूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed