फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Giants sidelined in Delhi BJP new team and trust on youth

दिल्ली भाजपा की नई टीम में दिग्गज दरकिनार, युवाओं पर ऐतबार

Fri, 02 Oct 2020 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Oct 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
Giants sidelined in Delhi BJP new team and trust on youth
वीरेंद्र सचदेवा, कुलदीप चहल और अशोग गोयल... - फोटो : amar ujala

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। नई टीम में भाजपा ने युवा चेहरों को टीम में ज्यादा तरजीह मिली है। इसके साथ ही सभी वर्गो का भी खास ख्याल रखा गया है। हालांकि इस पूरी टीम में मुख्य प्रवक्ता को छोड़कर विधायकों और सांसदों को दूर ही रखा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा की नई टीम में जहां युवाओं को तरजीह दी गई है तो वहीं अगामी एमसीडी चुनाव को भी ध्यान में रख कर मंत्री, महामंत्री और उपाध्यक्ष बनाया गया है। जहां तक महिलाओं की बात है तो तीन महामंत्री में एक भी महिला को शामिल नहीं है। आठ उपाध्यक्ष में सिर्फ एक महिला कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। हालांकि आठ मंत्री में तीन महिलाओं को मंत्री पद दिया गया है।
विज्ञापन


महामंत्री के पद पर कुलजीत सिंह चहल को लगातार दूसरी बार प्रदेश भाजपा की टीम में शामिल किया गया है। सियासी जानकारों का कहना है कि नई टीम में अनुभवी लोगों की कमी रहेगी। हालांकि यह भी कहना है कि लगातार विधानसभा चुनाव में हार की स्थिति को देखते हुए अनुभवी टीम की कुछ खास आवश्यकता भी आलाकमान नहीं महसूस कर रहे थे, क्योंकि दिल्ली चुनाव में सभी केंद्रीय नेतृत्व ही चुनावी कमान संभालते है। लिहाजा दिल्ली के कई कद्दावर नेता दरकिनार कर दिए गए है और अगली पीढ़ी को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर सभी युवा 
दिल्ली भाजपा की नई टीम में उपाध्यक्ष के पद पर सभी युवा चेहरे को तरजीह दी गई है। मयूर विहार जिला के तेज तर्रार युवा नेता विरेंद्र सचदेवा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह मुख्य प्रवक्ता के तौर पर काम करने वाले अशोक गोयल देवराज को पदोन्नति दी गई है और देवराहा भी उपाध्यक्षों की सूची में शामिल है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लडने वाले सुनील यादव, बरखा सिंह, राजन तिवारी, जयवीर राणा और करम सिंह करमा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महामंत्री के पद पर पूर्वांचल चेहरा
नए पदाधिकारियों की टीम में तीन महामंत्री बनाए गए है। इनमें कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा और पूर्वांचल के दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी ने  महामंत्री का पद दिया है।

मंत्री के पद पर महिलाओं को तरजीह
नए पदाधिकारियों की सूची में मंत्री पद पर महिलाओं ने बाजी मारी है। कुल आठ मंत्री पद में पांच महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें नीमा भगत, सुनीता कांगड़ा, संतोष गोयल, लता सोढ़ी, नीलम धीमान को मंत्री पद दिया गया है। इसके  अलावा गौरव खारी, इंप्रीत सिंह बख्सी और मोहन लाल दायमा को मंत्री पद दिया गया है। इसमें सभी वर्गो का खास ख्याल रखा गया है।

मोर्चा अध्यक्ष की भी घोषणा
योगिता सिंह को महिला मोर्चा अध्यक्ष, वासु रुख्खड़ को युवा मोर्चा अध्यक्ष, भूपेंद्र गोठवाल को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, संतोष पाल को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, विनोद सहरावत को किसान मोर्चा अध्यक्ष और कौशल मिश्रा को पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष, मोहम्मद हारून को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।


प्रवक्ता में पुराने चेहरे के साथ नये भी
प्रवक्ताओं की भी लंबी सूची जारी की गई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के पुत्र हरीष खुराना के साथ प्रवीण शंकर कपूर को फिर से प्रवक्ता ही बनाया गया है। पार्टी ने पदोनति नहीं दी है। विधायक अभय वर्मा को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा प्रवक्ताओं की सूची में आदित्य झा, सत प्रकाश राणा,नीतू डबास, रिचा पांडे, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, यासिर अली, मोहन लाल गिहारा, विक्रम बिधूड़ी शामिल है।
संगठन महामंत्री के पद पर सिद्धांर्थन ही रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed