फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghulam nabi azad start congress campaign Parivartan Yatra in gurugram

नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ी : गुलाब नबी आजाद

Tue, 26 Mar 2019 06:56 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Mar 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Ghulam nabi azad start congress campaign Parivartan Yatra in gurugram
Ghulam nabi azad

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की नवगठित समन्वय समिति की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परिवर्तन बस यात्रा मंगलवार को गुरुग्राम से शुरू हुई। प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद की अगुवाई दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से शुरू हुई यात्रा का राजीव चौक गुरुग्राम व बादशाहपुर में भव्य स्वागत हुआ। इसके अलावा सोहना और नूंह इलाके में कांग्रेसी यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में उमड़े।

विज्ञापन


राजीव चौक पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने गुलाब नबी आजाद एवं भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा गदा भेंट की, वहीं पगड़ी बांधकर स्वागत किया। बादशाहपुर में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए राव कमलबीर और पूर्व मंत्री राव धर्मपाल ने समिति के सदस्यों का स्वागत किया, जबकि सोहना में कांग्रेस जितेंद्र भारद्वाज एवं अन्य नेताओं ने एक सभा में पार्टी नेताओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा ने जनता को धर्म और जाति के आधार पर बांटकर राज हासिल किया है और आज फिर से उसी रास्ते पर है। लोगों में नफरत के बीज बोने वाले भाजपा नेताओं को सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को तबाह कर दिया है, युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा महज नारा बनकर रह गया है। आज किसान, युवाओं, महिलाओं के लिए देश एवं प्रदेश में परिवर्तन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी न केवल छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों को तबाह कर दिया, बल्कि आम जनता को भी भारी कष्ट उठाने पड़े, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर टूट गई और आम लोगों को भाजपा के पांच साल के शासनकाल में झूठे आश्वासन के सिवाए कुछ भी हासिल नहीं हुआ, बल्कि इसके विपरीत समाज को बांटने के षड़यंत्र रचे गए।

बस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री अजय यादव व महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा व पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, विधायक जयवीर बाल्मिकी व ललित नागर, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर और जयपाल सिंह लाली आदि भी मौजूद थे।

अपराध के मामले में प्रदेश नंबर एक स्थान पर पहुंचा: हुड्डा

परिवर्तन बस यात्रा के दौरान समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा काफी उग्र दिखे। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए और प्रदेश के किसानों और अन्य मामलों की दयनीय हालात बयां की। उन्होंने प्रदेश को अपराध के मामले में नंबर एक करार दिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान को उनकी फसलों के उचित भाव नहीं मिले और जो फसलें एमएसपी के दायरे में थी उनकी खरीद के लिए अनावश्यक शर्ते लगाई गई। सरकार ने खाद की कीमत बढ़ाई, वहीं बैग का वजन घटा कर दोहरा नुकसान किया। ट्रैक्टर के स्पेयर पाट्र्स, खाद और कीटनाशक पर जीएसटी लगाकर किसानों को माली नुकसान पहुंचाया। जबकि हमारे शासनकाल में इन पर कोई टैक्स नहीं था।

उन्होंने कांग्रेस शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे समय हरियाणा में हुए विकास कार्यों के कारण प्रदेश विकसित राज्यों में नंबर वन पर पहुंच गया था, मगर मौजूदा सरकार वह रफ्तार कायम नहीं रख सकी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब परिवारों को सौ-सौ गज के प्लाट मुफ्त दिए, लेकिन भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में किसी एक भी गरीब परिवार को मुफ्त प्लाट नहीं दिया। हमने किसान के फसली कर्जे पर ब्याज जीरो प्रतिशत किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में आज प्रदेश अपराध में एक नंबर पर है, उन्होंने भाजपा का नारा है सबका साथए सबका विकास पर तंज कसते हुए कहा कि होली के दिन गुरुग्राम में हुई गुंडागर्दी कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है, जहां एक परिवार के पुरुषों, महिलों और बच्चों को बेरहमी से पीटा गया, सबका साथ सबका विकास की जगह सबकी पिटाई एक साथ भाजपा के कुशासन का एक डरावना नमूना है। गुरुग्राम में प्रति दिन होती अनेकों घटनाएं कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। भाजपा नेताओं ने मेट्रो रूट में बदलाव व अरावली को बर्बाद करने के लिए पीएलपीए की आड़ में हजारों करोड़ का घोटाला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed