फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghulam Nabi Azad says Raj Babbar not resigned from UP Congress President post

गुलाम नबी आजाद और प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान- बोले राज बब्बर ने नहीं दिया इस्तीफा

Thu, 22 Mar 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad says Raj Babbar not resigned from UP Congress President post
फाइल फोटो
कांग्रेस महासचिव और यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के इस्तीफे की खबरों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कोई इस्तीफा नहीं हुआ है। संसद पहुंचे राजबब्बर भी अपने इस्तीफे के सवालों पर घिरे नजर आए। उनका कहना है कि पार्टी ने जो काम दिया है जब तक दिया गया है कर रहा हूं। 
विज्ञापन


राजबब्बर ने साफ किया कि उन्होंने कवि केदारनाथ सिंह की मृत्यु पर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए उनकी कविता अंत एक मुहावरा है जिसे शब्द अपने विस्फोट से उड़ा देते हैं और उनकी फोटो के साथ ये कविता आज घर में घुसा तो वहां अजब दृश्य था सुनिए मेरे बिस्तर ने कहा ये रहा मेरा इस्तीफा, मैं अपने कपास के भीतर फिर जाना चाहता हूं को ट्वीट किया था। जिसके कुछ और मायने-मतलब निकाल लिए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने भी इंकार किया कि कोई इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा पार्टी में हो रहे संरचनात्मक बदलाव में वे किसी भी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। गोवा और गुजरात अध्यक्षों के इस्तीफे पर उनका कहना है ये उनका व्यक्तिगत फैसला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ghulam Nabi Azad says Raj Babbar not resigned from UP Congress President post
प्रमोद तिवारी, कांग्रेस नेता - फोटो : ani
दरअसल कांग्रेस के संविधान के मुताबिक हाल में महाधिवेशन के लिए बनाई गई 34 सदस्रयों वाली संचालन समिति का कार्यकाल भी अधिवेशन के साथ उसी दिन समाप्त हो गया। लिहाजा नई कार्यसमिति के गठन और सभी पुराने पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी आदि नई नियुक्ति और नोटिफिकेशन होने तक स्वत: निष्क्रिय मानी जाती है।

लिहाजा तकनीकी तौर पर नई घोषणा के बाद ही अधिकृत तौर पर किसी को प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी माना जाएगा। 

राज बब्बर ने नहीं दिया इस्तीफा : प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। यह पूछे जाने पर क्या पार्टी हाईकमान जल्द ही यूपी में अध्यक्ष पद पर किसी अन्य नेता की नियुक्ति करेगा, तिवारी ने कहा कि अभी इस पद के लिए वैकेंसी ही नहीं है।

मीडिया में आईं इस तरह की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने कहा कि राज बब्बर पहले की तरह ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। इसके साथ ही उन्होने कहा, भाजपा ने एससी-एसटी एक्ट के मामले में सुप्रीम कोर्ट में ढंग से पैरवी नहीं की, जिसके चलते कोर्ट का ऐसा फैसला आया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जाति व जनजाति के उत्पीड़न करने वालों को बचाने के लिए यह षड्यंत्र रचा। इससे उनके उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ेंगी। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed