{"_id":"69655b6c7f489a1f1a092283","slug":"youths-pelted-stones-after-being-refused-to-make-calls-from-mobile-phones-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108277-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मोबाइल से कॉल कराने से इन्कार करने पर युवकों ने की पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मोबाइल से कॉल कराने से इन्कार करने पर युवकों ने की पत्थरबाजी
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के निवाड़ी मार्ग पर शराब के नशे में धुत दो युवकों ने रविवार रात मोबाइल से कॉल कराने से इन्कार करने पर फास्टफूड संचालक को बुरी तरफ पीटा और पत्थरबाजी की। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले सतेंद्र शर्मा का निवाड़ी रोड पर फास्ट फूड कॉर्नर है। बताया कि रविवार रात सतेंद्र और उनका पुत्र फास्ट फूड कॉर्नर पर थे। युवक वहां पहुंचे और अपने परिचित से बात करने के लिए सतेन्द्र से मोबाइल मांगा। सतेन्द्र ने उन्हें मोबाइल दे दिया। आरोप है युवक कॉल पर किसी को गाली-गलौज करने लगा। सतेन्द्र ने उनसे अपना मोबाइल फोन वापस ले लिया। इससे वह आग बबूला हो गए और सतेंद्र को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने फास्ट फूड पर पत्थरबाजी भी की। भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से भाग निकले। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। कार्यवाहक एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।