{"_id":"69ac84acb21455be740d2834","slug":"youths-in-car-accused-of-damaging-bus-ghaziabad-news-c-306-1-gha1001-120697-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कार सवार युवकों पर बस क्षतिग्रस्त करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कार सवार युवकों पर बस क्षतिग्रस्त करने का आरोप
विज्ञापन
सिंभावली। निजी बस के चालक ने कार सवार युवकों पर ओवरटेक कर बस में तोड़फोड़ करने और रूट पर दोबारा बस का संचालन करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तराखंड के जनपद उधमनगर के थाना जसपुर क्षेत्र के नई बस्ती निवासी सोनू ने थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह दिल्ली-चांदपुर मार्ग पर चलने वाली निजी बस में चालक है। शुक्रवार को वह बस में चांदपुर से दिल्ली सवारी लेकर जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि क्षेत्र में नए हाईवे पर गांव बक्सर के निकट कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर जबरन उनकी बस रूकवा ली। आरोपियों ने कार से उतरते ही लाठी-डंडों से बस के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने कहा कि उनका बस मालिक के साथ विवाद है, जिस कारण वह बस को इस रूट पर नहीं चलने देंगे। दोबारा बस लेकर रूट पर आने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जिसके बाद वह बस लेकर थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।