{"_id":"69ee11d3cf6bad265002375f","slug":"youths-clashed-with-each-other-while-bathing-at-ganganahar-ghat-in-ghaziabad-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गंगनहर घाट पर नहाने के दौरान आपस में भिड़े युवक, एक को नहर में दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गंगनहर घाट पर नहाने के दौरान आपस में भिड़े युवक, एक को नहर में दिया धक्का
Sun, 26 Apr 2026 06:53 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 26 Apr 2026 06:53 PM IST
सार
गाजियाबाद के गंगनहर घाट का मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। नहाने के दौरान दो पक्षों में विवाद बढ़ा और एक युवक को नहर में धक्का दे दिया गया।
विज्ञापन
नहाने के दौरान आपस में भिड़े युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गाजियाबाद जिले के गंगनहर घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नहाने के दौरान दो पक्षों में मारपीट होती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच बचाव करते नजर आ रहे हैं। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गंगनहर घाट पर कुछ युवक एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को नहर में धक्का दे दिया। युवक नहर में खुद को बचाते नजर आ रहा है, मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
एसीपी का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में किसी की कोई तहरीर नहीं आई है। वायरल वीडियो पर इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
