फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth's body found in drain; murder suspected.

Ghaziabad News: नाले में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found in drain; murder suspected.
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास बुधवार सुबह नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है।
विज्ञापन

एसीपी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के समीप नाले में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान मलिक नगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय इमरान पुत्र असगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक के शराब के नशे में नाले में गिरने की आशंका प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के भाई सलीम ने बताया कि इमरान पुताई का काम करता था। दो दिन से घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed