फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth who raped beauty parlor operator arrested

Ghaziabad News: ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth who raped beauty parlor operator arrested
साहिबाबाद। ब्यूटी पार्लर संचालिका से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह रेलवे रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने संचालिका से संबंध बनाकर उसके अश्लील फाेटो वायरल कर दिए थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


संचालिका ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके ब्यूटी पार्लर पर एक युवती काम करती थी। कुछ महीने काम करके वह अचानक छोड़कर चली गई थी। इस बीच उसे युवती से कुछ काम के लिए बात करनी थी। उसने युवती के संबंधित नंबर पर कई बार मेसेज किए। बाद में पता चला कि यह नंबर कोई रोहित नाम का युवक चला रहा है। तब उसने मेसेज भेजना बंद कर दिया। उसका आरोप था कि रोहित उसे मेसेज और जबरन काल करने लगा। बातचीत का दबाव बनाकर एक दिन जबरदस्ती अपने साथ दोस्ती कर शादी के बहाने माता पिता से मिलवाने दिल्ली ले गया। वहां होटल में दुष्कर्म किया और मौके पर वीडियो फोटो अपने फोन में कैद कर ली। कई महीनों तक आरोपी ने वीडियो-फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल किया। उसे अलग-अलग जगह होटल में ले जाकर कई बार संबंध बनाए। इतना ही नहीं, अपने खर्चे के लिए पैसे भी ऐंठ चुका था। संचालिका ने विरोध किया तो उसके वीडियो, फोटो परिवार, रिश्तेदारों को व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर बदनाम करने के लिए भेज दिए। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि रोहित निवासी सुल्तानपुरी पूर्व दिल्ली को पकड़कर पूछताछ की। उसने घटना को कबूल किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed