{"_id":"6a50069cd67ff4e13501b36b","slug":"youth-stabbed-with-scissors-in-a-clash-over-bravado-case-registered-against-three-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110129-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टशनबाजी में युवक को कैंची मारी, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टशनबाजी में युवक को कैंची मारी, तीन पर केस
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव अतरौली में आरोपियों ने टशनबाजी में युवक प्रियांशु पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने कैंची मारकर प्रियांशु को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रियांशु को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव अतरौली के रहने वाले प्रियांशु शुक्ला के अनुसार गांव निवासी प्रिंस टशनबाजी में उनसे रंजिश रखते हैं। बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह गांव के बाहर बसस्टैंड पर खड़े थे। आरोप है कि तभी प्रिंस अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और प्रियांशु को गाली गलौज करने लगा। प्रियांशु ने विरोध किया तो आरोपियों ने लात घूसों से उसे बुरी तरह पीट दिया। प्रिंस ने कैंची से प्रहार कर प्रियांशु को घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने किसी तरह प्रियांशु को बचाया। आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार प्रिंस, जुग्नू और अभय निवासी गांव अतरौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।