Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth returning home for Diwali struck by an unidentified vehicle; dies

Ghaziabad News: दीपावली पर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home for Diwali struck by an unidentified vehicle; dies
मसूरी। दीपावली का त्योहार मनाने पत्नी के साथ गांव लौट रहे 35 वर्षीय शेर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। एनएच-9 पर डासना कट के पास सवारी के इंतजार में खड़े शेर सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस घायल को डासना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी सुनील भारद्वाज ने बताया कि शेर सिंह बरेली में गांव गुरुवा, थाना सिरौली के रहने वाले थे। रविवार दोपहर वह पत्नी अनीता देवी के साथ दीपावली मनाने गांव जा रहे थे। दोनों एनएच-9 स्थित डासना कट पर गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आए अज्ञात वाहन ने शेर सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एसीपी ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed