फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth posted a fake post on Facebook about Home Minister to increase followers In Ghaziabad

Ghaziabad: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वायरल की गृह मंत्री के निधन की फर्जी पोस्ट, 17 से भी ज्यादा लोगों को टैग की

Wed, 25 Dec 2024 05:56 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Dec 2024 05:56 PM IST
सार

आरोपी मुरादाबाद का रहने वाला है। वायरल इन इंडिया नाम से संचालित फेसबुक पेज पर गृहमंत्री के फोटो के साथ युवक ने पोस्ट डाली। आईपी एड्रेस से आरोपी ट्रेस हुआ।

विज्ञापन
Youth posted a fake post on Facebook about Home Minister to increase followers In Ghaziabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद निवासी एक युवक ने फेसबुक पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह के निधन और श्रद्धांजलि की फर्जी पोस्ट वायरल कर दी। वायरल इन इंडिया नाम से संचालित फेसबुक पेज पर वायरल हुई पोस्ट भाजपा के वसुंधरा मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा तक पहुंची तो उन्होंने मंगलवार रात मुकदमा दर्ज कराया। आईपी एड्रेस के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और रोहित कुमार नाम के युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

मंगलवार को फेसबुक पर संचालित वायरल इन इंडिया नाम के पेज से एक पोस्ट जारी हुई। उसमें गृह मंत्री अमित शाह के निधन की बात लिखी थी। पोस्ट को 17 से भी ज्यादा फेसबुक चैनल के साथ टैग किया गया है। वायरल हुई लंबी-चौड़ी पोस्ट की शुरुआत में गृहमंत्री के निधन की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद विश्व की बड़ी कार निर्माता कंपनी के बारे में कुछ जानकारी दी गई है। पोस्ट के आखिर में गृहमंत्री के फोटो को भी डाला गया है, जिसमें श्रद्धांजलि अर्पित करने की बात लिखी गई है। भाजपा के वसुंधरा मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि यह पोस्ट मंगलवार रात उन तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत मामले में इंदिरापुरम थाना पुलिस को सूचना दी। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

फेसबुक पर साझा हुई पोस्ट का आईपी एड्रस ट्रेस कर पुलिस मुरादाबाद निवासी रोहित कुमार पुत्र अखिलेश तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है। युवक नोएडा के मामूरा स्थित एक होटल में तीन महीने पहले रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करता था। फिलहाल वह मुरादाबाद में रह रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फेसबुक पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पोस्ट वायरल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed