फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth opened fire over sports dispute

Ghaziabad News: खेल के विवाद में युवकों ने की फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth opened fire over sports dispute
लोनी। ट्राॅनिका सिटी के अगरौला गांव में शनिवार देर रात एक किशोर से खेल के दौरान हुए विवाद में चार युवकों ने उसके घर के बाहर पिस्टल और तमंचे से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। दरवाजे और दीवार में गोली लगने के निशान मिले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को परिवार के साथ घर पर थे। अचानक घर के बाहर फायरिंग शुरू हो गई। सभी ने घर के अंदर अलग-अलग जगह छिपकर किसी तरह खुद की जान बचाई। कई राउंड फायरिंग करने के बाद युवकों ने जान से मारने की धमकी और गलौज की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस टीम को घर के बाहर खोखे पड़े मिले थे। गेट व दीवार का गोलियों के निशान थे। उनका कहना है कि 26 दिसंबर को छोटा बेटा विशाल गांव में वालीबॉल खेलने गया था। वहां युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया था। एक किशोर ने मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। इस रंजिश में किशोर का बड़ा भाई हर्ष अपने साथ चार साथियों को लेकर उनके घर पहुंचा और अचानक से आकर पिस्टल व तमंचों से फायरिंग की।
विज्ञापन

यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच की। घटनास्थल से खोखे भी बरामद किए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आराेपी हर्ष पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने हर्ष और किशोर समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास व धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान हो गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed