{"_id":"5706841b4f1c1b5a1ec810dd","slug":"youth-mixed-rhythm","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने मिलाया ताल से ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने मिलाया ताल से ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
ballet dancers
- फोटो : अमर उजाला
शहर के युवाओं ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड कोरियोग्राफर के साथ ताल से ताल मिलाया। मौका था ड्रिम टू डांस एकेडमी और एसएस डांस स्टूडियो की ओर से न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय डांस कार्यशाला का।
विज्ञापन
इस दौरान बॉलीवुड कोरियोग्राफर राहुल शेट्टी और पॉल मार्शल ने युवाओं को डांस सिखाया। कार्यशाला में सौ से अधिक युवाओं ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक हर्ष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी कार्यशाला आयोजित होगी।
विज्ञापन
इसमें शामिल प्रतिभागियों के बीच 9 अप्रैल को एक प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें बेहतर परफार्म करने पर युवाओं के लिए बॉलीवुड की राह खुलेगी। कोरियोग्राफर राहुल शेट्टी ने कहा कि गाजियाबाद में टैलेंट की कमी नहीं है। बस इन्हें सही प्लेटफार्म की तलाश है।
विज्ञापन
बता दें कि राहुल शेट्टी डीआईडी और बूगी-बूगी डांस शो की कोरियोग्राफी कर चुके हैं। कार्यशाला को सफल बनाने में अमिताभ तिवारी, शिवा कुमार, चेतन गुप्ता, चेतन गौड़, हर्ष कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।