{"_id":"66ecafa0f392f3690a01d32a","slug":"youth-jumps-in-front-of-bus-on-delhi-meerut-expressway-dies-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103973-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस के आगे कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बस के आगे कूदा युवक, मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर स्थित कलछीना गांव के पास बुधवार रात एक युवक ने टूरिस्ट बस के आगे कूद गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामलेे की छानबीन की। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना बस के फ्रंट कैमरे में कैद है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना को प्रथमदृष्टया खुदकुशी मान रही है।
दिल्ली स्थित युमना विहार कॉलोनी निवासी नितिन कुमार टूरिस्ट बस चालक है। नितिन कुमार ने बताया कि बुधवार रात वह बस लेकर हरिद्वार से दिल्ली जा रहा था। बस में फ्रंट और बैक कैमरे लगे हैं। रात करीब दो बजे जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कलछीना गांव के पास पहुंचे तभी डिवाइडर पर खड़े एक युवक ने बस के आगे छलांग लगा दी।
चालक नितिन ने तेज ब्रेक लगाए तो बस में सवार यात्री झटके से सीट से नीचे गिरे। नीचे गिरने के कारण कई यात्री चोटिल हो गए। बस के आगे छलांग लगाने वाले युवक को पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की उम्र लगभग 25 साल थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि घटना बस के फ्रंट कैमरे में कैद है। मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।