{"_id":"6a115f390ff5135970090906","slug":"youth-injured-in-shooting-in-muradnagar-admitted-to-hospital-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मुरादनगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, नाराज पड़ोसी ने शख्स को गोली मारी, आरोपी पकड़ा; इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मुरादनगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, नाराज पड़ोसी ने शख्स को गोली मारी, आरोपी पकड़ा; इलाके में तनाव
Sat, 23 May 2026 03:15 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 23 May 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर के जलालपुर रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिनदहाड़े गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आदर्श कॉलोनी निवासी वीरेंद्र त्यागी को पड़ोसी रामपाल चौधरी ने गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल वीरेंद्र त्यागी को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एसीपी मोदीनगर/मसूरी के मुताबिक, आज पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना मुरादनगर में दिन में करीब 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वीरेंद्र त्यागी उम्र करीब 55 वर्ष को उसके पड़ोसी रामपाल चौधरी ने गोली मार दी है। वीरेंद्र त्यागी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रामपाल चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में रामपाल चौधरी ने बताया कि वह जनगणना कर्मियों को वीरेंद्र त्यागी उनके घर पर लाया था, इस बात से वह नाराज था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन