फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth injured in road accident died during treatment

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident died during treatment
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव सबदलपुर के निकट बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं, शुक्रवार सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां से दवाई लेकर अमरगढ़ निवासी अजय कुमार पुत्र राजेन्द्र बृहस्पतिवार की देर शाम करीब ९ बजे बाइक से लौट रहा था। जब वह गांव सबदलपुर के समीप रजवाहे पुल पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी उंचागांव उपचार के लिए भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । मौत की खबर से परिजनों में हा हाकार मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक के भाई सचिन पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी अमरगढ़ ने थाना नरसैना पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है । थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया है कि घायल अजय कि उपचार के दौरान मौत हो गयी है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed