फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth injured after being shot while checking pistol on birthday

Ghaziabad News: जन्मदिन पर तमंचा चेक करते समय गोली लगने से युवक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after being shot while checking pistol on birthday
मोदीनगर। रोरी गांव में तमंचा चेक करते समय गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रोरी गांव निवासी देवेंद्र कुमार का बेटा सूरज(18)बारहवीं पास के बाद से घर पर ही रहता है, शनिवार को सूरज का जन्मदिन था। बताया जा रहा है कि रात में सूरज के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन कमरे की तरफ दौड़े। कमरे का मंजर देख कर उनके होश उड़ गए। सूरज लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी छाती में गोली लगी थी। परिजनों ने उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सूरज ने अपने जन्मदिन पर पिता से पैसे मांगे थे, पैसे न मिलने पर सूरज ने आत्महत्या की कोशिश की। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि सूरज को खेत में तमंचा मिल था। वह घर लाकर तमंचे को चेक कर रहा था और अचानक गोली चल गई। स्थानीय हॉस्पिटल में घायल भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed